स्थानीय समाचार

अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों में नामांकन हेतु सूचना

Views: 96
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second
अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों में नामांकन हेतु सूचना

पाकुड़।
परियोजना निदेशक, आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी, पाकुड़ श्री अरूण कुमार एक्का ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पाकुड़ जिला अंतर्गत कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार, राँची द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इन विद्यालयों एवं वर्गों में होगा नामांकन :

  1. अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, हिरणपुर
    – वर्ग I, VI, VII एवं VIII
  2. आश्रम आदिवासी बालिका आवासीय विद्यालय, अमड़ापाड़ा
    – वर्ग VI
  3. अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय, कुंजबोना (लिट्टीपाड़ा)
    – वर्ग I एवं VI
  4. अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय, डुमरचीर (अमड़ापाड़ा)
  5. पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, धुँधापहाड़ी (लिट्टीपाड़ा)
  6. पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, धनगड़ा (लिट्टीपाड़ा)
  7. अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय, कित्ताझोर, पाकुड़
    – वर्ग I

इन विद्यालयों में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएँ दिनांक 20 फरवरी 2026 तक पंजीयन प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर जिला कल्याण कार्यालय, पाकुड़ में जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र जिला कल्याण कार्यालय, पाकुड़, जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध हैं।

चयन परीक्षा की तिथि

  • 08 मार्च 2026

आयु सीमा (31.03.2026 तक)

  • वर्ग I : 6 से 7 वर्ष
  • वर्ग VI : 12 वर्ष
  • वर्ग VII : 13 वर्ष
  • वर्ग VIII : 14 वर्ष

परियोजना निदेशक श्री अरूण कुमार एक्का ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवास एवं सर्वांगीण विकास उपलब्ध कराना कल्याण विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का नामांकन कराकर इस अवसर का लाभ उठाएँ। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार, राँची द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button