स्थानीय समाचारझारखंड

हिरणपुर में पत्थर क्रशर की धूल से जनजीवन बेहाल

Views: 87
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
हिरणपुर में पत्थर क्रशर की धूल से जनजीवन बेहाल

सड़क पर चलना बना जानलेवा, ग्रामीणों में दहशत

हिरणपुर।हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के मझलाडी पंचायत अंतर्गत शहरपुर–सितपहाड़ी मौजा में सड़क किनारे संचालित पत्थर क्रशरों से उड़ने वाली भारी मात्रा में धूल आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक क्रशरों से उड़ती धूल के कारण क्षेत्र में दिन और रात का अंतर तक समझ पाना मुश्किल हो जाता है।

धूल के महीन कणों से स्थानीय लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर गर्मी के मौसम में पछुआ हवा चलने पर स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पार करना मानो जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।

व्यस्त मार्ग पर बढ़ा हादसे का खतरा

क्रशरों से सटी यह सड़क हिरणपुर से कोटालपोखर होते हुए पश्चिम बंगाल को जोड़ती है, जिस पर सुबह और शाम हाईवा, ट्रेलर तथा ट्रैक्टरों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली पत्थर की धूल आंखों में चले जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उनकी सेहत और जान दोनों खतरे में हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए पत्थर क्रशरों पर नियंत्रण, पानी का छिड़काव, ढकाव (कवरिंग) एवं अन्य प्रभावी धूल-नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button