झारखंडगोमियास्थानीय समाचार

श्रीकुंड बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Views: 82
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second
श्रीकुंड बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सीओ अनुज कुमार के नेतृत्व में चला बुलडोजर, सड़क किनारे की दुकानें ध्वस्त

कोटालपोखर।बरहरवा अंचलाधिकारी (सीओ) अनुज कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत श्रीकुंड बाजार में सड़क पर अतिक्रमण कर संचालित दर्जनों दुकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान बुलडोजर चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

सीओ अनुज कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व संबंधित दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी कर स्वयं दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अंततः मंगलवार को विधिवत मापी कर सरकारी भूमि पर बने दुकानों को ध्वस्त किया गया।

पुलिस बल की रही मौजूदगी

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन भैया, अंचल निरीक्षक (सीआई), सरकारी अमीन एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिसे देखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक थी। आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button