स्थानीय समाचार
कोटालपोखर:अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति घायल


कोटालपोखर। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकुड़–बरहरवा मुख्य पथ पर कोसाघाट नदी पुल के पास रविवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से झरना टोला निवासी 45 वर्षीय सोमरा किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमरा किस्कू शौच के बाद नदी से पानी लेकर सड़क पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान गुमानी की ओर से आ रही एक ट्रक के पीछे लगे डाले से टकरा जाने के कारण वे सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की मदद से घायल सोमरा किस्कू को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
![]()




