स्थानीय समाचार
पलासबोना में मनाई गई स्व वीर शिबू सोरेन की जयंती


कोटालपोखर।स्वर्गीय वीर शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर रविवार को पलासबोना गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर के आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर एवं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बिनोद भगत, रमेश हेम्ब्रम, कामरान शेख, सोम किस्कु, रोशनी टुडू, प्रदीप टोप्पो सहित झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन, आदिवासी समाज के अधिकारों और झारखंड आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
![]()




