स्थानीय समाचार

अपहरण कांड का खुलासा: पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कांड का खुलासा: पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता विक्रम यादव

पलामू (तरहसी):-पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तरहसी थाना कांड संख्या 118/25, दिनांक 08 दिसंबर 2025, धारा 96/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तरहसी थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और स्थानीय स्तर पर की गई गहन पूछताछ के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के सतत प्रयासों के फलस्वरूप अपहृता को सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया।

बरामदगी के बाद अपहृता को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान पुलिस ने मामले के नामजद अभियुक्त सूचन भुईयां उर्फ मलिंगा, पिता मुशन भुईयां, ग्राम पंचायत कसमार, थाना तरहसी, जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने इस सफलता को बेहतर टीमवर्क, त्वरित निर्णय और प्रभावी कार्रवाई का परिणाम बताया है। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button