स्थानीय समाचार

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Views: 105
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,त्वरित समाधान के दिए निर्देश

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी आवेदकों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की शीघ्र जांच कराते हुए त्वरित समाधान किया जाएगा।

मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम/पंचायत विशुनबांध की निवासी रेहाना बीबी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पुनः दिलाने की मांग की। आवेदिका ने बताया कि उन्हें पूर्व में इस योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन काफी समय से यह बंद है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुक को योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।

आज के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता, बिजली योजना में लोन स्वीकृत नहीं किए जाने तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सासंग द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट का भुगतान नहीं किए जाने से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button