स्थानीय समाचार

कदमा में याद की गयीं सावित्रीबाई फुले

कदमा में याद की गयीं सावित्रीबाई फुले

जमशेदपुर:सावित्रीबाई फुले सेवा दल जमशेदपुर के तत्वावधान में क्लब हाउस कदमा में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेविका पूर्वी घोष, कांग्रेसी नेता धर्मेन्द्र सोनकर , लालटू महतो , शहिद निर्मल सेवा सदन के महा सचिव गौतम बोस , माली मालाकार कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष चंदेश्वर भगत आदि उपस्थित थे।
सबों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान कुछ शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
वीभा कुमारी , सोनी प्रभाकर , कविता कुमारी आदि को अंगवस्त्र, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश भगत,विनय कुमार भगत, रुपेश कुमार,धीरज मुखी, उमेश राम, सुमीत कुमार राम, अजीत कुमार भगत, अंजलि, खुशी, प्रशांत भगत , सुबोध प्रभाकर, संगीता रानी,गौरी देवी , विकास मुखी आदि का सराहनीय योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन अनीता देवी ने दी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button