झारखंडगढ़वास्थानीय समाचार
बिशुनपुरा: स्कूलों में जाकर थाना प्रभारी ने बच्चों को दिया ट्रैफिक नियमों की जानकारी


बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता ।
बिशुनपुरा(गढ़वा):-25 नवंबर शनिवार को बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बिशुनपुरा थाना अंतर्गत विभिन्न सरकारी स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं के बिच दिया ट्रैफिक नियमों की जानकारी।वहीं उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की आज हमलोग न्यूज या एक दुसरे के माध्यम से देखते हैं की वहां गाड़ी से ऐसे घटना हो गया। उसका मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों की जानकारी नहीं होने से ऐसी दुर्घटना होता है।
वहीं उन्होंने बताया की आप जब भी सड़क पर बाइक, कार से निकलें तो हेलमेट और सीट बेल्ट को जरूर इस्तेमाल करें। वहीं उन्होंने बताया की बाइक पर कभी भी ट्रिपल लोडिंग और लिमिटेशन से अधिक स्पीड न चलें। जिससे आपको दुर्घटना का सामना करना पड़े।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका सहित, बिशुनपुरा पुलिस बल बल के साथ मौजूद थी।
![]()




