स्थानीय समाचार

बरहड़वा स्टेशन पर आरपीएफ ने नाबालिग लड़की का किया सफल रेस्क्यू

बरहड़वा स्टेशन पर आरपीएफ ने नाबालिग लड़की का किया सफल रेस्क्यू

बरहड़वा।
आरपीएफ मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात आनंद विहार एक्सप्रेस से एक नाबालिग लड़की का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह कार्रवाई आरपीएफ बरहरवा के उप निरीक्षक सुरेश पासवान के नेतृत्व में तथा बाल संरक्षण से जुड़ी मंथन संस्थान की प्रतिनिधि अंशु मालाकार के सहयोग से की गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन के एस-3 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सूचना दी थी कि एक नाबालिग लड़की अकेले इधर-उधर घूम रही है। सूचना मिलते ही जब ट्रेन रात करीब 10:40 बजे बरहरवा स्टेशन पहुंची, आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह हबीबपुर, जिला भागलपुर (बिहार) की रहने वाली है। उसकी मां का देहांत बचपन में ही हो गया था, जबकि पिता बाहर मजदूरी करते हैं, जिसके कारण वह नानी के यहां रहती है। उसने बताया कि गोरखपुर के एक युवक से प्रेम संबंध को लेकर मामी से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह घर से निकलकर भागलपुर स्टेशन पहुंची और गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ ली, लेकिन भूलवश गलत ट्रेन में सवार हो गई।

आरपीएफ ने नियमानुसार आगे की देखरेख और संरक्षण के लिए नाबालिग को मंथन संस्थान की प्रतिनिधि अंशु मालाकार को सौंप दिया। आरपीएफ की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button