स्थानीय समाचार
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 220 छात्राओं की हुई हीमोग्लोबिन जांच,एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह के तहत आयोजन


बरहेट। एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यालय परिसर में शिविर लगाकर जांच प्रक्रिया शुरू की गई।
इस दौरान कुल 220 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया। जांच में जिन छात्राओं का हीमोग्लोबिन स्तर कम पाया गया, उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा आयरन युक्त भोजन अपनाने को लेकर विशेष जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मौके पर स्वास्थ्य कर्मी सीएचओ टीम के कुमार प्रकाश, फूला राम, चुन्नू कुमार यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं को एनीमिया से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
![]()



