गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

सिसई प्रखंड के सभी 18 पंचायतों का जैव विविधता परिषद के पंचायत स्तरीय कमिटियों का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न

Views: 1895
0 0
Read Time:8 Minute, 5 Second
सिसई प्रखंड के सभी 18 पंचायतों का जैव विविधता परिषद के पंचायत स्तरीय कमिटियों का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न
  • वन संरक्षण, जंगली तथा पालतू जानवर व पेड़ पौधों सहित सूक्ष्म जंतु के जीवन की सुरक्षा सहित कई तकनीकी पहलुओं से जुड़ी अहम जानकारी हासिल किये प्रशिक्षणार्थी
  • जैव विविधता अधिनियम 2002 के तहत कमिटियों को मिले हैं कई पावर
  • विलुप्त हो रहे प्रजातियों फिर से स्थापित करने में सहायता मिलेगी

गुमला:- झारखंड में वन संरक्षण, जंगली तथा पालतू जानवर व पेड़ पौधों सहित सूक्ष्म जंतु के जीवन की सुरक्षा तथा विकास के वास्ते योजना तैयार कर उसके क्रियान्वयन का अधिकार पंचायत स्तर पर बनी जैव विविधता समिति को हासिल है। इन समितियां के कार्य और उत्तरदायित्व तथा समुचित क्रियान्वयन को लेकर सिसई प्रखंड के सभी 18 पंचायत कमेटी सदस्यों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण संपन्न हो गया.जीव जंतु पेड़ पौधों के संरक्षण के वास्ते मिले कानूनी अधिकार की बेहतर समझ तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के वास्ते हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन रांची की ओर से प्रशिक्षण दिया गया.झारखंड जैव विविधता परिषद के सहयोग से यह प्रशिक्षण संचालित किया गया.पंचायत सचिवालय भदौली में प्रशिक्षण दिया गया जिसमे भदौली पंचायत,शिवनाथपुर पंचायत, भुरसो पंचायत, घाघरा पंचायत, लरंगो पंचायत, के चयनित प्रतिनिधि भाग लिया.
कुदरा पंचायत सचिवालय में कुदरा पंचायत, पुसो पंचायत, बोण्डो पंचायत, छारदा पंचायत के प्रतिनिधि प्रशिक्षण लिया.रेडवा पंचायत सचिवालय प्रशिक्षण में रेड़वा पंचायत, मुरगु पंचायत, ओलमुण्डा पंचायत, बरगांव दक्षिणी पंचायत प्रतिनिधि ने भाग लिया.
लकेया पंचायत सचिवालय में लकेया पंचायत,सिसई पंचायत नगर पंचायत,पंदरिया पंचायत,बरगांव उत्तरी पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.इन सभी पंचायत का प्रशिक्षण झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के मास्टर ट्रेनर शांति बड़ाईक एवं रणधीर के द्वारा दिया गया.
इन प्रशिक्षण को कोऑर्डिनेटर करने में शंभू एस चौहान का विशेष योगदान रहा.शंभू एस चौहान ने कहा कि वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा जीव जंतु के संवर्धन संरक्षण में यह कमेटी विशेष योगदान देगी. इन कमेटी को मिले संवैधानिक राइट से वनों एवं जीव जंन्तु के संरक्षण होगा. साथ ही विलुप्त हो रहे प्रजातियों फिर से स्थापित करने में सहायता मिलेगी.हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन रांची की ओर से संचालित प्रशिक्षण में बतौर मास्टर ट्रेनर तैनात शांति बड़ाईक ने बताया कि जैव विविधता अधिनियम 2002 के तहत पंचायत स्तर पर कमिटी का गठन कर गठित कमेटी को प्राधिकृत किया गया है कि वह जंगली पेड़ पौधों जीव जंतुओं तथा सूक्ष्म जंतुओं के संरक्षण संवर्धन तथा विकास के लिए हर आवश्यक उपाय करने के वास्ते लोगों को जागरूक तथा प्रेरित करें। सरकारी पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मुखिया की अध्यक्षता में गठित हुई इन कमेटियों के चयन के वास्ते विधिवत ग्राम सभा आयोजित की गई थी। वर्ष 2018 में ही जैव विविधता प्रबंधन समिति का प्रत्येक पंचायत में गठन कर लिया गया था। इसके तहत केंद्र व राज्य सरकार के स्तर से फंड के इंतजाम का प्रावधान है। प्रत्येक पंचायत में इसके कार्यालय के लिए पंचायत सचिवालय में कमरा अलॉट करने सहित कार्यालय के विधिवत संचालन के वास्ते कुर्सी टेबल व अन्य उपष्कर की राशि झारखंड के जैव विविधता परिषद की ओर से देने का प्रावधान भी किया गया है।

वनों की उपज मसलन औषधीय पौधों व अन्य वन उत्पादों के निगरानी तथा खरीद बिक्री का अधिकार वन विभाग की बजाए स्थानीय कमेटी की देखरेख में ही किया जाना है। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले हाट बाजार में लगने वाले आढ़त या धार व्यापारियों के पंजीकरण का अधिकार व उनसे व्यापार कर के तौर पर दो फ़ीसदी की विनिर्धारित राशि के वसूली के वास्ते भी संबंधित कमिटियां ही प्राधिकृत की गई है। इस मद में प्राप्त राशि को वन संरक्षण तथा जैव विकास के कार्य में ही लगाए जाने का निर्देश है। कमिटी को स्थानीय स्तर पर दुर्लभ प्रजाति के वन उत्पादों के संबंध में जानकारी हासिल कर उन्हें चिन्हित करते हुए सूचीबद्ध करने व उनके संवर्द्धन का भी निर्देश दिया गया है।

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रशिक्षणार्थी कमिटी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें कमेटी में शामिल तो जरूर किया गया था पर हमारे अधिकार कर्तव्य और दायित्वों की हमें ठीक-ठाक जानकारी नहीं थी। प्रशिक्षण के क्रम में इस संबंध में विस्तार के साथ हमें जानकारी दी गई तो हमें अवश्य मालूम हुआ कि यह कमिटी अत्यधिक पावरफुल है और इसके माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन का एक बड़ा अवसर हमारे हाथों में है।

इस अवसर पर अलविना देवी, प्रकाश उरांव रेखा देवी, पार्वती देवी, फ्लोरेंस देवी, सफल उरांव, इंद्रपाल भगत, मंजू देवी, रंजीता कुमारी, सुनीता कुमारी सुभानी देवी कृष्ण उरांव कार्तिक उरांव , हेमा देवी, सुगिया देवी, कृष्ण उरांव, रवि उरांव, छगनलाल राम, अशोक कुमार भगत, लालू उरांव, राजदेव साहू, संजय उरांव, पार्वती देवी, वसीम अंसारी, मिथिलेश साय, चंद्रपति साहू गुरु चरण साहू, भरत गोप, जोगिंदर उरांव, दिनेश उरांव मलावती देवी, प्रमिला तिर्की, राजन गोप, विकास पांडा, मनीष उरांव,नवीन सिंह, रीना देवी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर वनों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया.

Loading

सिसई प्रखंड के सभी 18 पंचायतों का जैव विविधता परिषद के पंचायत स्तरीय कमिटियों का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button