स्थानीय समाचार
नाबालिग अपहरण मामले में आरोपित के घर चस्पा हुआ इश्तेहार:तीनपहाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई


बरहरवा।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के अप्राथमिकी आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए इश्तेहार (Proclamation Notice) तामील कराया। तीनपहाड़ थाना के एसआई अनिल सिंह पश्चिम बंगाल के लालगोला थाना अंतर्गत गुलबानगर स्थित आरोपित सत्यमपाल के घर पहुंचे और इश्तेहार चस्पा किया।
थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गत जुलाई माह में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में नाबालिग की बरामदगी आरोपित सत्यमपाल के घर से हुई थी।
आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत यह इश्तेहार तामील किया गया है।
![]()




