स्थानीय समाचार

जीरो डोज चाइल्ड एवं नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक आयोजित

बोरियो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में गुरुवार को जीरो डोज चाइल्ड, नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक यूनिसेफ और सीएसओ स्कूल संस्था के सहयोग से धर्मगुरुओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की उपस्थिति में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने की।

बैठक में बताया गया कि समुदाय के नेतृत्व की भूमिका जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण सेवाओं से जोड़ने में बेहद महत्वपूर्ण है। उपस्थित धर्मगुरुओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों से अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने और जीरो डोज बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण से लाभान्वित कराने की अपील की गई।

मौके पर जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ. किरणमाला, स्कूल संस्था के जिला कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार, विशाल वैभव, बिनोद शर्मा, एमओ डॉ. विवेक भारती, डॉ. आदित्य नारायण, बीपीएम विष्णु भगत, बीटीटी शंभू लाल दत्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button