स्थानीय समाचार
तकनीकी सहायता से खोया मोबाइल बरामद, थाना प्रभारी ने मालिक को लौटाया


कोटालपोखर (राजमहल)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला बाजार निवासी मो. कपिल अहमद का मोबाइल कुछ दिन पूर्व खो गया था। इस संबंध में उन्होंने थाना में सनहा दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी सहायता की मदद से मोबाइल को बरामद कर लिया।
शनिवार को थाना प्रभारी ने अपने कार्यालय कक्ष में कपिल अहमद को मोबाइल सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()




