स्थानीय समाचार

मंडरो प्रखंड के सभी संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया,विभिन्न विद्यालयों में छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मंडरो प्रखंड के सभी संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया,विभिन्न विद्यालयों में छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बरहरवा। मंडरो प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में बुधवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला, पीएम श्री विद्यालय मिर्जाचौकी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीराम चौकी पूर्वी मुस्लिम टोला, बड़तला प्रधान टोला, गांधीनगर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय झरना टोला सहित अन्य विद्यालयों में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर संविधान दिवस को यादगार बनाया।

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में छात्रों ने

  • कविता
  • चित्रांकन
  • वाद-विवाद प्रतियोगिता
  • भाषण प्रतियोगिता
    सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।
मंडरो प्रखंड के सभी संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया,विभिन्न विद्यालयों में छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता स्वर्ण कुमारी, शिक्षक चन्द्रकांत ठाकुर, अरुण कुशवाहा, मनोज पंडित, नूतन कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने संविधान दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा बच्चों को संविधान के महत्व से अवगत कराया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button