स्थानीय समाचार
रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान


बरहरवा।उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र उधवा में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय युवा संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में एसोसिएशन के दस सदस्यों ने बारी-बारी से रक्तदान किया।शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। मौके पर अनुमंडल अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू,डॉ. सैयद सद्दाम हुसैन,रुना खातुन,रितू कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()




