स्थानीय समाचार
बरहरवा:दो अलग-अलग मामलों के दो वारंटियों को पुलिस ने भेजा जेल


बरहरवा।पतना रांगा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि तलबड़िया निवासी शहबाज अंसारी और कुसुमपोखर निवासी शीतल किस्कू को दो भिन्न मामलों में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
![]()




