झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

राजस्व संग्रहण की बैठक हुई संपन्न

राजस्व संग्रहण की बैठक हुई संपन्न


राजस्व संग्रहण में लायें तेजी, निर्धारित लक्ष्य को करें पूरा –उपायुक्त

संवाददाता लातेहार,
लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने परिवहन, उत्पाद, खनन, नगर पंचायत, विद्युत, मत्स्य विभाग से राजस्व संग्रहण हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्याओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिए।

साथ ही राजस्व संग्रहण की धीमी गति वाले विभागों को सुधारात्मक प्रगति लाने व शेष लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। राजस्व संग्रहण में लक्ष्य के विरुद्ध शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल करने को कहा।समीक्षा के क्रम में भु-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का उचित कारणों के साथ ससमय समाधान कराएं। साथ ही वैसे आवेदन जिसमें कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करें।

मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार अजय कुमार रजक, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button