झारखंडगुमलास्थानीय समाचार

चूमनू निवासी वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या

Views: 229
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second
चूमनू निवासी वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या

घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के चूमनू गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय लक्ष्मण उरांव ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने गांव के पास तीनकियारी बगीचा स्थित सिंदुवार के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लक्ष्मण उरांव पिछले कई दिनों से पैर के गंभीर ज़ख्म से परेशान थे। लंबे समय से इलाज न मिलने और लगातार बढ़ती पीड़ा के चलते वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में थे। कयास लगाया जा रहा है कि इसी शारीरिक और मानसिक कष्ट के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।

यह घटना न सिर्फ लक्ष्मण उरांव के परिजनों के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए अत्यंत दुःखद है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर उचित इलाज और मानसिक सहयोग मिला होता, तो शायद यह घटना रोकी जा सकती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button