स्थानीय समाचारलातेहार
द्वारसेनी घाटी में सड़क दुर्घटना, दो युवक गंभीर रूप से घायल


पंकज कुमार यादव,
गारू :बारेसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारसेनी घाटी में बृस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुजरूम गांव निवासी बालकिशुन उरांव 23 वर्ष पिता कलेश्वर उरांव एवं करमचंद उरांव 29 वर्ष , पिता स्व. कहरु उरांव, मोटरसाइकिल से बरवाडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान द्वारसेनी घाटी में उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में दोनों युवकों का बायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें एक का पैर पूरी तरह टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही बारेसाढ़ थाना एवं प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गारू रेफरल अस्पताल भेजा गया।
स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया।
![]()




