स्थानीय समाचार

विधायक ने फीता काटकर किया मेला का शुभारंभ

विधायक ने फीता काटकर किया मेला का शुभारंभ

उधवा।आतापुर पंचायत स्थित कार्तिक पूजा मेला समिति के माध्यम से आयोजित मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान कमिटी के गोपाल साहा,कृष्णा साहा,राजा साहा,राजू साहा,पंकज गुप्ता,तूफान चौधरी,दीपक गुप्ता, कृष्णा कुमार,काजू पांडे,सुभाष चौधरी,विजय मांझ,आनंद गुप्ता,कुंदन साहा,अशोक साहा, बुधवा साहा एवं भारत साहा ने फूल माला,चुनरी एवं पुष्प गुच्छ देकर विधायक का जोरदार स्वागत किया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,जिला सह सचिव काजू मल्लिक,केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,कीनू सोरेन,अरूण घोष आदि थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button