स्थानीय समाचार
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान


उंधवा। रविवार को देर रात शहर की स्टेशन चौक, मलका बाबा थान,उपकारा के सामने आदि अन्य जगहों पर एस आई नंद कुमार यादव के द्वारा बगैर हेलमेट, लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग, तेज रफ्तार आदि को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान दर्जनों बाइक चालकों को रोक कर सभी कागजात एवं अन्य चीजों की जांच किया गया। कई युवकों को लापरवाही एवं मनमानी तरीके से बाइक चलाने को लेकर सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
![]()




