स्थानीय समाचार

विकास मंडल झारखंड मजदूर संघ के उधवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनित

विकास मंडल झारखंड मजदूर संघ के उधवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनित

बरहरवा। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल कटहलबाड़ी में शनिवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक जिला महामंत्री मो. इमाम विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को पूर्ण करना था।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्र सहायक मंत्री गणेश ठाकुर और केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने झारखंड मजदूर संघ की प्रखंड इकाई उधवा एवं प्रखंड इकाई तालझारी की पुरानी कमेटियों को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद उधवा प्रखंड अध्यक्ष चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से विकास मंडल को उधवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया।

नव-मनोनित अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर 15 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर विश्वजीत मंडल, मिथुन घोष, सुमित रविदास, नवकुमार घोष, संतोष कुमार शाह, कृष्ण कुमार सानू, रंजीत कुमार घोष, निर्मल घोष, स्वाधीन घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button