स्थानीय समाचारलातेहार

जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी एवं जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया ने किया नेतरहाट का दौरा, जन समस्याओं समेत विकास कार्यों का किया निरीक्षण.

जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी एवं जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया ने किया नेतरहाट का दौरा, जन समस्याओं समेत विकास कार्यों का किया निरीक्षण.

महुआडाड़:- (लातेहार) लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी एवं स्थानीय जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया ने नेतरहाट का दौरा किया। इस दौरान जन समस्याओं समेत नेतरहाट में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत से परेशान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए, स्थानीय पीएचडी विभाग के कार्यालय पहुंचे जहां काफी देर इंतजार करने के बाद विभाग के कर्मियों से मुलाकात हो पाई। वहीं पानी की समस्या के संबंध में पूछे जाने पर विभाग के कर्मियों के द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वहीं विभाग के अधिकारी भी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, फोन पर बात करने के पर अधिकारी के द्वारा बताया गया की पानी टंकी में लगे मोटर के खराब हो जाने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसे बनाने के संबंध में पूछे जाने पर अधिकारी के द्वारा बताया गया कि उसे दुरुस्त करने के लिए हमारे पास कोई भी फंड नहीं है। पानी सप्लाई का कार्य जल सहीयाओं के द्वारा देखा जाता है, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग से इस संबंध में पूछे जाने पर बताया गया की जल्द ही पानी टंकी में लगे मोटर की मरमती कर दी जाएगी साथ ही बाजार टाड़ में चापाकल लगाने की भी बात पेयजल विभाग से की जा चुकी है। वही नेतरहाट क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य का मुआयना किया। जहां संवेदक को अधिक से अधिक स्थानीय ग्रामीणों को कार्य में लगाने का निर्देश दिया। वही कोयल व्यू पॉइंट पर चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी के द्वारा निर्माण कार्य में किए गए ढलाई की जांच करते हुए कार्य के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार करते हुए अधिक से अधिक स्थानीय ग्रामीणों को कार्य पर रखने का निर्देश दिया। वही कार्य में सुधार नहीं करने पर संबंधित विभाग से इसकी शिकायत करने की भी बात कही। साथ ही निरीक्षण के दौरान कार्य में लगे मजदूरों से उन्हें दी जाने वाली मजदूरी के संबंध में भी जानकारी ली गई।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button