स्थानीय समाचार

तेज रफ्तार बाइक और पिकप वैन में टक्कर बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल

Views: 962
2 0
Read Time:1 Minute, 52 Second
तेज रफ्तार बाइक और पिकप वैन में टक्कर बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल

पलामू से दिनेश कुमार यादव की रिर्पोट:-

सतबरवा(पलामू):- सदर प्रखंड मेदिनीनगर के लहलहे मुख्य मार्ग NH 39 में लहलहे बस स्टैंड के समीप मंगलवार तेज रफ्तार बाइक और पिकप वैन की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान संदीप उरांव, पिता राजेंद्र उरांव नावाजयपुर निवासी के रुप में हुई।जिसका गाड़ी नंबर JH03N4782 है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार व ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार सतबरवा प्रखंड से पलामू किला मेला देखकर तेज रफ्तार में आ रहा था।वही दूसरी ओर मेदिनीनगर की ओर से पिकप वैन आ रही थी। बाईक सवार का संतुलन बिगड़ने से लहलहे बस स्टैंड के पास दोनों गाड़ियों में सीधी टक्कर हो गई। पिकप ड्राइवर सहित बाइक सवार बाल बाल बच गए। लेकिन वही ग्रामीणों ने बताया कि संदीप उरांव का पैर टूट गया है।मौके पर सतबरवा पुलिस गस्ती कर रहे दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजने की तयारी में पूर्ण रूप से एक्टिव नजर आई ।वही थाना के A S I बसंत कुमार दुबे ने लोगों को रोड में बाइक पर सवार व्यक्ति को हमेशा हेलमेट लगाकर नियंत्रण में चलने की हिदायत दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button