स्थानीय समाचार

डीलर के मनमानी से लाभुक आक्रोश

Views: 593
0 0
Read Time:4 Minute, 47 Second
डीलर के मनमानी से लाभुक आक्रोश

तरहसी से सीताराम सोनी की रिर्पोट:-

तरहसी(पलामू):- तरहसी प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में पीडीएस डीलरों द्वारा पदाधिकारियों से मिलकर लगातार गड़बड़ी की जा रही है। उपभोक्ता आक्रोशित हैं और बकाया खाद्यान्न वितरण की मांग तेज किए हुए हैं। इस बीच तरहसी प्रखंड क्षेत्र के उदयपुर वन पंचायत के लकड़ाही गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राम जी राम के मृत पिता लगातार खाद्यान्न का उठाव कर रहे हैं। ढाई साल में 10 क्विंटल 50 किलो खाद्यान्न का उठाव अबतक कर लिया है। बता दें कि इसी पीडीएस डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने दो माह का खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप है। अब तक 160 उपभोक्ताओं को सितंबर और नवंबर महीने का खाद्यान्न नहीं देने का आरोप लगाया गया है।नवंबर तक मृत केसो पासवान ने किया अनाज का उठावप्रखंड स्तर पर आपूर्ति विभाग के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार वैसे उपभोक्ताओं का लिस्ट ऑनलाइन किया गया है जिन्होंने रामजी राम पीडीएस डीलर की दुकान से नवंबर 2023 तक राशन का उठाव किया है। इन उपभोक्ताओं में क्रम संख्या 21 पर पीडीएस डीलर के मृत पिता केसो पासवान पिता सरयू पासवान ने राशन का उठाव किया है। यहां बता दें कि ढाई साल पहले ही केसो पासवान की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद डीलर पुत्र ने उनके नाम से जारी एएवाई (पीला राशन कार्ड) को विलोपित नहीं किया और लगातार उठाव होता रहा।160 उपभोक्ताओं को दो माह का नहीं मिला खाद्यान्नउदयपुर वन के मुखिया महेंद्र पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण उपभोक्ता बच्चन देवराम, देवसागर सिंह, रेखा देवी, इश्तियाक अंसारी, मंजू कुंवर, मालती देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर रामजी राम के द्वारा उनके बीच सितंबर और नवंबर महीने का खाद्यान्न नहीं बांटा गया है। जोर देकर खाद्यान्न की मांग करने पर डीलर अभद्र व्यवहार करते हैं। महिलाओं के साथ अश्लील टिप्पणी करते हैं। साथ ही अनाज देने से इनकार करते हैं। परेशान हैं। समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से पीडीएस डीलर उन्हें जलील करते हैं उनमें भारी आक्रोश है और सितंबर और नवंबर महीने का बकाया खाद्यान्न लेने के बाद दोबारा जन वितरण प्रणाली की उक्त दुकान में खाद्यान्न मांगने नहीं जाएंगे।इधर इस मामले में मुखिया महेंद्र पासवान ने ग्रामीणों को बताया कि किसी तरह सितंबर और नवंबर महीने के बकाया खाद्यान्न का उठाव कर लें। उसके बाद दूसरे पीडीएस डीलर के पास से खाद्यान्न वितरण कराने की कोशिश की जाएगी।yइस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ललन पासवान से उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इस विषय पर जब R9भारत के टीम ने पीडीएस डीलर दुकानदार राम जी राम से बातचीत किया तो तो डीलर ने बताया कि सितंबर माह का राशन हमें गोदाम से ही आवंटन नहीं किया गया जिसके कारण हम सितंबर माह का राशन नहीं बांट सके, तथा नवंबर माह का राशन हम बांट रहे हैं तथा मेरे पिता का जनवरी माह 2023 से ही राशन का उठाव नहीं हो रहा है, आरोप बुनियाद है ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button