झारखंडस्थानीय समाचार

बरहड़वा में राज्य स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह,मनरेगा कर्मियों को किया गया सम्मानित

बरहड़वा में राज्य स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह,मनरेगा कर्मियों को किया गया सम्मानित

बरहड़वा। झारखंड राज्य की रजत जयंती के शुभ अवसर पर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सन्नी कुमार दास ने की।

इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के मनरेगा कर्मियों, मेट तथा बागवानी सखी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र (परसूति पत्र) देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण विकास में मनरेगा कर्मियों की भूमिका सराहनीय है।

उन्होंने सभी कर्मियों को इसी तरह निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करते रहने का आह्वान किया।
मौके पर प्रमुख सुशीला हांसदा, बीपीओ विजय कुमार, जेनी विभा किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button