झारखंडस्थानीय समाचार

बरहरवा:ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (BLTF) बैठक में स्वास्थ्य अभियानों की समीक्षा,बीडीओ ने दी सख्त हिदायतें

बरहरवा:ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (BLTF) बैठक में स्वास्थ्य अभियानों की समीक्षा,बीडीओ ने दी सख्त हिदायतें

बरहरवा।बरहड़वा, प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख सुशीला हांसदा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

बैठक में बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने रविवार को अस्पताल परिसर में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला व शिविर की तैयारी की समीक्षा की।

साथ ही 6 से 20 नवंबर तक चलने वाले कालाजार खोज पखवाड़ा तथा 16 से 26 नवंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने क्षय रोगियों को गोद लेने, आईआरएस का नियमित छिड़काव करने, टीकाकरण अभियानों का निरीक्षण करने तथा अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक में बीपीएम संजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार, प्रताप कुमार, स्वपन मंडल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button