स्थानीय समाचार

घाघरा प्रखंड परिसर के सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

घाघरा प्रखंड परिसर के सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

घाघरा (गुमला)। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025-26 के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दिनेश कुमार ने की।

बैठक में श्रेणी ए, बी, सी और डी से संबंधित कार्यों की मैपिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करें तथा सूची में सुधार, विलोपन एवं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बीडीओ दिनेश कुमार ने यह भी कहा कि यह कार्य लोकतंत्र की बुनियाद से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। बैठक में एसआईआर की तैयारी को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

मौके पर बीपीआरओ शंकर साहू, निर्वाचन कंप्यूटर सहायक ज्योति लाल महतो, सुपरवाइजर एवं सभी बीएलओ उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button