जमशेदपुर

पांच दिवसीय प्राकृतिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ 6 नवंबर को

Views: 214
0 0
Read Time:3 Minute, 34 Second
पांच दिवसीय प्राकृतिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ 6 नवंबर को

जमशेदपुर : नैचुरल डायट सोसाइटी (NDS) द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय प्राकृतिक स्वास्थ्य शिविर 6 नवम्बर से 10 नवम्बर तक ब्रह्माकुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, मरीन ड्राइव में होगा। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगा।

इस शिविर में प्रसिद्ध नेचुरोपैथी विशेषज्ञ जिग्नेश भाई स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विविध विषयों पर उचित मार्गदर्शन करेंगे। बताते चलें कि जिग्नेश जी भारत के अनेक शहरों में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। जानकारी में बताया गया कि वो नेचुरोपैथी से डायबिटीज़, बी.पी., माइग्रेन, कैंसर, डायलिसिस , हार्ट ब्लॉक जैसी अनेक जटिल बीमारियों का इलाज सफलतापूर्वक कर सैकड़ों लोगों को पूर्ण रूप से स्वस्थ कर चुके हैं। वे एक प्रसिद्ध एवं सुप्रसिद्ध नेचुरोपैथी विशेषज्ञ हैं एवं जीडी सेंटर चंडीगढ़ के डायरेक्टर हैं । शिविर में चंडीगढ़ की बीणा बहन, जो प्राकृतिक खाद्य विधियों की जानी-मानी विशेषज्ञ हैं, प्रतिभागियों को स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक नेचुरल फूड रेसिपीज़ बनाना सिखाएँगी।

यह शिविर अंजू दीदी (कोल्हान डायरेक्टर) के स्नेहमय मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि
आज लोग प्राकृतिक भोजन से दूर होते जा रहे हैं, जबकि प्राकृतिक भोजन ही असली ऊर्जा का स्रोत है और स्वस्थ व रोगमुक्त जीवन का आधार भी। इस शिविर का उद्देश्य जमशेदपुर को रोगमुक्त शहर बनाना है।

पांच दिवसीय प्राकृतिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ 6 नवंबर को

शिविर में राजस्थान, कोटा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन प्रतिभागियों को विविध प्रकार के प्राकृतिक भोजन का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे शरीर, मन और आत्मा — तीनों का समग्र विकास होगा।

एन.डी.एस. संस्था द्वारा अब तक लाखों लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया गया है। यह शिविर सभी आयु वर्ग के लिए खुला है। इच्छुक व्यक्ति 1, 2 या 3 दिन के लिए भी जुड़ सकते हैं। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति मैरिन ड्राइव स्थित एन.डी.एस. कार्यालय , ब्रह्माकुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव के पते पर प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक अथवा 9006776676 नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button