स्थानीय समाचार
घाघरा पंचायत सचिवालय में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक का हुआ आयोजन


घागरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीडीओ दिनेश कुमार,सीओ खाखा सुशील कुमार, सहित कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी ने मिलकर घाघरा को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि स्वयं गंदगी फैलाने से लोगों को बचाना होगा दूसरों को भी रोकना होगा। इसके साथ ही साफ सफाई कचरा प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी 15 नवंबर से जन जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा और 26 जनवरी से स्वच्छ घाघरा अभियान को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। बैठक में कई लोग उपस्थित थे।
![]()




