स्थानीय समाचार
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, छठ पर्व में बढ़ी लोगों की परेशानी


लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित एनएच-39 मेन रोड पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज से आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है, ऐसे में गंदे पानी के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई हो रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कुछ घरों का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत में कई बार आवेदन देकर नाली निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों ने छठ पूजा के दौरान स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
![]()




