स्थानीय समाचार
बारिश में गिरा मकान,पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग


पंकज कुमार यादव,
गारु:- सरयू प्रखंड के घासीटोला पंचायत अंतर्गत ग्राम सोनवार में लगातार हो रही बारिश के कारण अजय उरांव का कच्चा मकान धराशायी हो गया। अचानक घर गिर जाने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से परिजनों के सामने अब रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही उपमुखिया एवं सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को उचित मुआवजे की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।
विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि गरीब परिवार का मकान बारिश में गिर जाना अत्यंत दुखद है। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि अजय उरांव को शीघ्र ही आपदा राहत मद से सहायता राशि प्रदान की जाए,
![]()




