स्थानीय समाचार

आत्मनिर्भर भारत के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Views: 207
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

ब्रह्मोरिया/नावा बाज़ार: नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में आत्मनिर्भर भारत के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में ‘आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं स्वदेशी सोच’ को प्रोत्साहित करना था।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – सोनाक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान – साक्षी कुमारी, तृतीय स्थान – गुनजन कुमारी ने प्राप्त किया। तीनों छात्राओं को आत्मनिर्भर भारत के तहत सर्टिफिकेट और मेडल देकर उत्साह बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक शिक्षक सह टाटा बिल्डिंग इंडिया निबंध प्रतियोगिता पर्यवेक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देकर ही आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार हो सकती है। इस अवसर पर टाटा बिल्डिंग इंडिया और संचालित एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य विजेंद्र कुमार, संतोष कुमार,सीमा कुमारी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button