स्थानीय समाचार

बरहड़वा में भाजपा का मंडल कार्यशाला आयोजित, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

Views: 201
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second
बरहड़वा में भाजपा का मंडल कार्यशाला आयोजित, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

बरहड़वा। भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बरहड़वा स्थित आर.बी. पैलेस में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता की। कार्यशाला में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाएं जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि ने देश के आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है।

बरहड़वा में भाजपा का मंडल कार्यशाला आयोजित, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे इन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी इनका लाभ मिल सके। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान, जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कमल कृष्ण भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button