स्थानीय समाचार

बोरिया में हर्षोंल्लास के साथ मना दशहरा पर्व

बोरिया में हर्षोंल्लास के साथ मना दशहरा पर्व

बोरियो:- श्रद्धा, भक्ति, उपासना और समर्पण तथा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा खुशी व उल्लास के साथ बोरियो प्रखंड में शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। बोरियो बाजार पुराना दुर्गा पूजा समिति, तेली टोला दुर्गा पूजा समिति एवं बांझी बाजार पूजा समिति की ओर से आर्कषक पंडाल व लाईट की व्यवस्था की गयी थी।

नवमी तिथि को पुराना दुर्गा मंदिर प्रांगण में आदिवासी समुदाय( सफा होड़) के लोग अपने परंपरागत आदिवासी रीति-रिवाज से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। लोटे में जल, बेल-पत्र एवं फल-फूल आदि माथे के उपर रख कर माँ दुर्गा का आह्वान किया।

नवमी तिथि को रक्सी मां देवी को प्रसन्न करने के लिए दर्जनों लागों ने अपनी मनौती पूर्ण होने पर पाठा की बलि दी। दशमी के दिन बोरियो हाट में मेला का आयोजन हुआ। हालांकि बारिश होने से मेले में अपेक्षाकृत लोगों की भीड़ थोड़ी कम देखी गयीI

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button