स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

अबुआ आवास योजना तथा अबुवा बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का का हुआ आयोजन।

Views: 359
0 0
Read Time:4 Minute, 20 Second
अबुआ आवास योजना तथा अबुवा बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का का हुआ आयोजन।

लातेहार:-  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन,लातेहार में अबुआ आवास योजना तथा अबुवा बीर दिशोम अभियान अंतर्गत वन अधिकार पट्टा दिए जाने को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त हिमांशु मोहन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना की मुख्य विशेषताओं को बताते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों का चयन करते हुए अबुआ आवास योजना का लाभ दें। कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस योजना के बारे में जागरूक करके लोगों को योजना का लाभ दिलाये।
आगे उन्होने कहा कि जिले में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 24 नवम्बर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कैम्प में अलग स्टॉल लगाया जाएगा और उसी स्टॉल में लाभुकों से इस बाबत आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।

अबुआ आवास योजना तथा अबुवा बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का का हुआ आयोजन।

कार्यशाला में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार द्वारा वन अधिकार पट्टा दिए जाने में अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, ग्राम सभा का महत्व, वन अधिकार समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए जिला के ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को सामुदायिक वन अधिकार पट्टा के लाभ से आच्छादित करने को कहा गया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप द्वारा अबुआ बीर दिशोम अभियान के संचालन एवं लाभुकों को योजना के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अबुआ बीर दिशोम अभियान के संचालन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

अबुआ आवास योजना के लाभार्थी चयन के मापदंड:–

एमएल वैसे लोगों को आवास योजना का लाभ मिलेगा जिसके कच्चे मकान हों, आवास विहीन एवं निराआश्रित परिवार, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह, प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, बंधुआ मजदूर, वैसे परिवार जिन्हें राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना योजना यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना, इंदिरा आवास योजना इत्यादि आवास का लाभ नहीं दिया गया हो। आवास निर्माण हेतु कुल सहायता राशि 2 लाख रुपया प्रति ईकाई हैं। आवास का निर्माण तीन कमरे के साथ 31 वर्ग मीटर में किया जाएगा।

कार्यशाला में उप निदेशक पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी प्रमंडल श्री ब्रजेश कांत जेना, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, निदेशक डीआरडए प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ,  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, मुखिया आदि उपस्थित थे।

Loading

अबुआ आवास योजना तथा अबुवा बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का का हुआ आयोजन।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button