स्थानीय समाचार

पलामू:नवरात्र की सप्तमी पर मां भगवती के पट्ट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Views: 350
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second
पलामू:नवरात्र की सप्तमी पर मां भगवती के पट्ट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पलामू:- जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे, पोलपोल, बारी, रजडेरवा, झाबर, खामडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र की सप्तमी तिथि पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। बेलवा निमंत्रण पूजन के बाद शाम को जैसे ही मां भगवती के पट्ट खोले गए, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पूजा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। श्रद्धालु न केवल मां भगवती के दर्शन करते दिखे, बल्कि पंडालों में भ्रमण करते हुए सेल्फी लेते भी नजर आए।

पलामू:नवरात्र की सप्तमी पर मां भगवती के पट्ट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सिंदुरिया मां अम्बे क्लब पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही मारुति किंकर जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा रसपान कर रहे हैं। सप्तमी के दिन मां भगवती के पट्ट खुलने के बाद यहां भक्तों की भीड़ में अप्रत्याशित वृद्धि हुई, जिससे समिति सदस्यों का उत्साह दोगुना हो गया।

समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ से उन्हें हर वर्ष प्रेरणा मिलती है और आयोजन को और बेहतर बनाने का संकल्प भी मजबूत होता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button