स्थानीय समाचार
उधवा में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च


उधवा। राधानगर थाना पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।
जानकारी के अनुसार बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी व राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से उधवा चौक होते हुए कचहरी, जंगलपाड़ा,फुदकीपुर, इंग्लिश,मनिहारी टोला, कटहलबाड़ी, बेगमगंज व राधानगर गांव तक भ्रमण किया।
इस दौरान बीडीओ सह सीओ व थाना प्रभारी ने शांति पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा की त्योहार मनाने की अपील की।
![]()




