ईडीउत्तर प्रदेशएसीबीकांग्रेसक्रिकेट/स्पोर्ट्सघाघराछत्तीसगढ़झारखंडट्रेडिंगधनबादपलामूमौसम अपडेटविदेशस्थानीय समाचारहेल्थ

पलामू:ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी से थ्रेसर मशीन के साथ सैकड़ों बोझा धान जलकर राख

पलामू:ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी से थ्रेसर मशीन के साथ सैकड़ों बोझा धान जलकर राख

पलामू:- जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के दीना दाग गांव में धान कटाई के दौरान आग लगने से ट्रैक्टर, थ्रेसर मशीन और धान की फसल जलकर राख हो गई है।अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार दीना दाग गांव के किसान दीपू यादव, सरजू यादव और इंदु कुंवर ने धान की कटाई के लिए किराए पर ट्रैक्टर लिया था। ट्रैक्टर से धान की कटाई के दौरान ट्रैक्टर के इंजन से उठी चिंगारी से धान की फसल में आग लग गई।आग लगते ही खलिहान में अफरा-तफरी मच गईमवहीं देखते ही देखते खलिहान में रखा करीब 300 बोझा से अधिक धान जलकर खाक हो गया।साथ ही ट्रैक्टर का इंजन और थ्रेसर मशीन भी जलकर राख हो गई।

 

वहीं खलिहान से धुआं उठता देखकर ग्रामीण भागे-भागे खलिहान पहुंचे।देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज हो गई थी कि कोई कुछ भी नहीं कर सका। वहीं देखते ही देखते किसानों के सामने पूरा धान और सहित ट्रैक्टर ओर थ्रेसर जलकर राख हो गया।

वहीं घटना के बाद पीड़ित किसान दीपू यादव ने मामले की जानकारी छत्तरपुर के सीओ और वार्ड 9 के सदस्य सुरेंद्र यादव को दी है और क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि करीब 300 बोझा धान जलकर राख हो गया है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button