स्थानीय समाचार

दुर्गा पूजा को लेकर गारू बाजार और सरयू में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

दुर्गा पूजा को लेकर गारू बाजार और सरयू में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गारू : दुर्गा पूजा पर्व को लेकर रविवार को गारू बाजार और सरयू में पुलिस-प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में गारू थाना प्रभारी पारस मणि, अंचलाधिकारी दिनेश मिश्रा, महुआडाड़ LRDC प्रभात रंजन चौधरी, सरयू वीडियो आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजेश मुर्मू समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। साथ ही आम लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से सख्ती से निपटा जाएगा।पुलिस बल की मौजूदगी और फ्लैग मार्च से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

गारू थाना प्रभारी पारस मणि ने बताया कि सरयू और गारू में पूजा पंडालों तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की जाएगी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button