झारखंडस्थानीय समाचार

भारत का इतिहास गौरवशाली और वैभवशाली है – विभाग प्रचारक अजय

भारत का इतिहास गौरवशाली और वैभवशाली है - विभाग प्रचारक अजय

उधवा।।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार को उधवा में विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पथ संचलन कार्यक्रम उद्धव मुनि आश्रम से दुर्गा मंदिर होते हुए जंगल पाड़ा चौक , उधवा एनएच चौक उसके उपरांत पुनः कई मोहल्लों का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

मौके पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि संघ ने अपना 100 वर्ष पूरा किया है इन 100 वर्षों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय निर्माण, सेवा इनको प्रमुखता दी गई है। सनातन संस्कृति का इतिहास गौरवशाली है और हमें अपने इतिहास को बताया नहीं गया है। शताब्दी वर्ष में संघ प्रत्येक घरों तक जाने का लक्ष्य रखा है।

और भारत के गौरवशाली और वैभवशाली इतिहास को बताने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम स्वयंसेवकों को आदर्श प्रस्तुत करना होगा समाज में हम जैसा करेंगे इस प्रकार समाज का निर्माण होगा अतः हम लोगों को अपने चरित्र और व्यवहार को उत्तम रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज के बीच संघ के कई प्रकल्प जैसे सेवा शिक्षा,सामाजिक कार्य किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि स्वदेशी पर्यावरण नागरिक कर्तव्य कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज की अंतिम व्यक्ति को जगाने का कार्य करना हम लोगों का लक्ष्य है।मौके पर जिला सह कार्यवाह वेद प्रकाश, प्रखंड कार्यवाह समीर मंडल शारीरिक प्रमुख उत्पल घोष, जिला संपर्क प्रमुख डॉ सुरेंद्रनाथ तिवारी, परितोष कुमार, लालचंद महाविद्यालीन विद्यार्थी प्रमुख मिथुन पांडे,गोपाल मंडल,कुणाल कुमार, धनंजय मंडल ओमप्रकाश आर्या प्रदीप साहा, संजीव कुमार, सहित मातृशक्ति उपस्थित थी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button