स्थानीय समाचार

तेली टोला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बोरियो थाना प्रभारी को किया सम्मानित

तेली टोला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बोरियो थाना प्रभारी को किया सम्मानित

बोरियो:- तेली टोला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने रविवार को बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

मौके पर थाना प्रभारी ने समिति के सदस्यों का अभार जताया। थाना प्रभारी ने पूजा समिति के सदस्यों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। थाना प्रभारी दोनों हीं पूजा पंडालों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

मौके पर पुअनि पंकज सिंह, डीएन सिंह, एएसआई संजय कुमार, तेली टोला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरदेव साह, सचिव नंद किशोर साह, रवि साह, नंदेश्वर साह, राजेश कुमार, रोशन, मिठून साह, प्रमोद साह आदि थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button