स्थानीय समाचार
Trending

मिर्जाचौकी में धूमधाम से मनाया जा रहा तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव

गणपति बप्पा के स्वागत में जगमगाया मिर्जाचौकी,तीन दिवसीय पूजा महोत्सव शुरू

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव सह मेला शुरू हो गया है। गणेश उत्सव को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। पूजा स्थल के आसपास आकर्षक सजावट और रोशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे शाम होते ही पूरा परिसर जगमगा उठता है। मेले में दूर-दराज से पहुंचे दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं।

बच्चों के मनोरंजन के लिए तारामाची, ब्रेक डांस और मौत का कुआं जैसे झूले व खेल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं महिलाओं के लिए श्रृंगार सामग्री की दुकानों के अलावा मिठाई, चाट, मसाले, खिलौने और अन्य जरूरत के सामान की दुकानें भी लगाई गई हैं। गणेश पूजा के अवसर पर मिर्जाचौकी में आसपास के गांवों के अलावा सुदूरवर्ती इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

मिर्जाचौकी में धूमधाम से मनाया जा रहा तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव

श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के साथ मेले का भी आनंद ले रहे हैं। झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित होने के कारण इस मेले में दोनों राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में राजीव जायसवाल, पंकज जायसवाल, वीरेंद्र साह, अजय जायसवाल, रुद्रेश्वर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, बालेश्वर प्रसाद भगत समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button