स्थानीय समाचार

राजमहल में रेल ट्रैक से बरामद हुआ अधकटे सिर का शव, पहचान दारीक साहा के रूप में

राजमहल में रेल ट्रैक से बरामद हुआ अधकटे सिर का शव, पहचान दारीक साहा के रूप में

बरहरवा/राजमहल।
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत सबडारा फाटक (कल्याण चक) के पास से शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस ने एक व्यक्ति का अधकटे सिर वाला शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लाल माटी पंचायत के ग्राम छोटा कार्तिडांगा निवासी 50 वर्षीय दारीक साहा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 2 बजे आरपीएफ की ओर से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

पहचान की प्रक्रिया में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लिया गया। इसी दौरान पुष्टि हुई कि मृतक दारीक साहा हैं, जो कसाई का कार्य करते थे और कल्याण चक हटिया जाने की बात कहकर शनिवार को घर से निकले थे।

मृतक के पुत्र राहुल साहा ने बताया कि उनके पिता शनिवार की सुबह हटिया गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली, तब परिवार ने शव की शिनाख्त की।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का प्रतीत होता है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, अचानक हुई इस घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गाँव के लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की सच्चाई जल्द सामने लाई जाए ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button