झारखंडरांचीस्थानीय समाचार

राँची:जमीन कब्जाने पहुँचे दलालों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

राँची:जमीन कब्जाने पहुँचे दलालों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

राँची। राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीन दलालों की जमकर पिटाई हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ जमीन दलाल डैम की सरकारी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने जब इसकी भनक पाई तो उन्होंने कब्जा करने आए लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान दो जमीन दलाल ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने गुस्से में उनका हाथ-पैर बांधकर पीटा, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने रातू थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जमीन दलालों को अपने कब्जे में ले लिया। उनकी पहचान धर्मेंद्र और आजाद के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button