स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

अमझरिया घाटी में भीषण सड़क हादसा,मां-बेटी की मौत,दो बेटे घायल

अमझरिया घाटी में भीषण सड़क हादसा,मां-बेटी की मौत,दो बेटे घायल

लातेहार/चंदवा।
चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-39 पर सड़क में बने गहरे गड्ढे के कारण हुआ।

मृतकों की पहचान बोकारो सेक्टर-8 निवासी आशा देवी (60) और उनकी बेटी शिखा कुमारी (23) के रूप में हुई है। घायल बेटों के नाम आशीष कुमार और प्रेम कुमार हैं। जानकारी के अनुसार, यह परिवार रक्षाबंधन मनाने के बाद पलामू से बोकारो लौट रहा था।

गड्ढे से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। मां-बेटी को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को रिम्स, रांची रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button