बालूमाथ में यात्री बसों का ठहराव बस स्टैंड मैं ही सुनिश्चित किया जाए…अनीता देवी उपाध्यक्ष जिला परिषद


लातेहार/बालूमाथ:- मुख्य पथ पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है l जाम के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं l आम जनों से यह मांग बार बार उठती रही है कि यात्री बसों का ठहराव बस स्टैंड में ही कराया जाए l इसके लिए उपाध्यक्ष अनीता देवी के द्वारा जिला परिषद में यह मांग उठाई गई थी कि यात्री बसों का ठहराव हर परिस्थिति में सड़क पर न होकर बस स्टैंड में ही हो ऐसा सुनिश्चित कराया जाए l जिला परिषद में उठाए गए मांग के आलोक में उप विकास आयुक्त -सह – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, लातेहार के ज्ञापांक :- 851, दिनांक:- 8-11- 2023 के द्वारा अंचल अधिकारी बालूमाथ एवं थाना प्रभारी बालूमाथ को यह निर्देशित किया गया है कि बस पड़ाव, बालूमाथ में अनाधिकृत रूप से खड़ी वाहनों को एक सप्ताह के अन्दर खाली कराते हुए बस पड़ाव, बालूमाथ में वाहनों का ठहराव करवाना सुनिश्चित करे । वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु बस पडाव, बालूमाथ की बन्दोबस्ती श्री बासुदेव साव, बालूमाथ के साथ की गई है। पत्र में यह भी लिखा है कि विश्वसनीय सूत्रों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि बस पडाव, बालूमाथ में अनाधिकृत रूप से ट्रकों को काफी दिनों से खड़ा कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण वाहनों के परिचालन में कठिनाई होती है।
![]()




