स्थानीय समाचार
सीडीपीओ ने 81आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच मोबाइल सेट का किया वितरण,


पंकज कुमार यादव,
गारू (लातेहार): प्रखंड के महिला बाल विकास परियोजना के सभागार में सीओ सह सीडीपीओ दिनेश कुमार मिश्र द्वारा 81आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच मोबाइल सेट का वितरण किया गया.
इस अवसर पर सीडीपीओ श्री मिश्र ने कहा कि प्रखंड का सभी आंगनबाड़ी केंद्र सात बजे निश्चित रूप से खुलना चाहिए, और बच्चों की उपस्थिति भी हो.उन्होंने कहा कि सरकार सभी सेविकाओं को मोबाइल सेट मुहैया करा रही है.
अब मोबाइल के द्वारा ही केंद्र का ससमय अद्यतन रिपोर्ट करेंगे.ये जवाब देही सभी सेविकाओं की है.इस अवसर पर प्रवेक्षिका श्वेता कुमारी,अल्जावेथ टोपनो, आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा देवी,बिमला देवी,उर्मिला देवी,मीना देवी,आशा स्टेला तेलरा,टेरेसा मिंज,दयामनी मिंज,सवीना देवी समेत काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थीं.
![]()




